अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
गाद और लीकेज जैसी समस्याएं दूर होने के बावजूद शहर के कई वार्डों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। भट्ठाकुफर, नेरीधार, गाहन और शनान एरिया में हफ्ते में एक बार ही पानी की सप्लाई मिल रही है। लोग एमसी प्रशासन पर मनमाने तरीके से पानी की सप्लाई देने का आरोप लगा रहे हैं। भट्ठाकुफर पार्षद रीता ठाकुर का कहना है कि उनके वार्ड में ज्यादातर इलाके ऐसे हैं जहां सातवें दिन पानी आ रहा है। नेरीधार और गाहन इलाकों में ये समस्या ज्यादा है। नेरीधार में पाइपों की ब्लॉकेज के चलते लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पार्षद का कहना है कि टनल से भट्ठाकुफर के लिए तीन इंच पाइप बिछाने का काम अचानक रोक दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। उधर, सांगटी वार्ड की पार्षद मीरा का कहना है कि शनान में भी नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कोटी बरांडी पाइपलाइन की लीकेज ठीक होने के बाद शहर में पिछले दो दिन से सामान्य रूप से पानी आ रहा है। बुधवार को भी शिमला के लिए 37 एमएलडी पानी मिला है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन इलाकों में पानी क्यों नहीं दिया जा रहा। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि भट्ठाकुफर से शिकायत मिली है। कहा कि चुरट से पानी की सप्लाई ठीक है लेकिन इन इलाकों में क्यों पानी नहीं मिल रहा, इसका पता लगाया जाएगा।
...
आज इन इलाकों में आएगा पानी
शिमला। नगर निगम ने दावा किया है कि वीरवार को मल्याणा, ढली चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिवालिक भवन, अपर समिट्री, समिट्री गेट, मशोबरा, न्यू ओल्ड एचबीसी, एचबीसी जाखू, इंडस एरिया, मच्छी वाली कोठी, न्यू शिमला सेक्टर एक से चार, न्यू फ्लावरडेल, मालबर और मजीठा हाउस, सरघीण, पंथाघाटी, आईपीएच मैहली, कसुम्पटी, मैहली, शकराला, जीवणु कॉलोनी, रुलदूभट्टा, ईदगाह, लोअर बाजार, पुरषर्थी बस्ती, सब्जी मंडी, कृष्णानगर, बस स्टैंड, माल रोड, सीटीओ, लिफ्ट, कोर्टहिल, पीएनटी कॉलोनी, ग्रैंड होटल, कालीबाड़ी, चक्कर, टुटू, समरहिल, अन्नाडेल, नाभा, फागली, रामनगर, बालूगंज, चौड़ा मैदान, कनलोग और कैथू में पानी की सप्लाई देगा।
000