किरतपुर-मनाली फोरलेन पर 14.60 करोड़ रुपये की लागत से 18 फुटओवर ब्रिज बनेंगे। इनमें से कुछ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जबकि कुछ फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को पैदल फोरलेन आर-पार करने में आसानी होगी। साथ ही सड़क को पार करते वक्त होने वाले हादसों में भी कमी आएगी और फोरलेन पर यातायात निर्बाध चलता रहेगा।किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के बाद लोगों को फोरलेन आर-पार करने में पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए ही फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद छोटे बच्चों, बुजुर्गों को फोरलेन आर-पार करने में किसी दूसरे की सहायता की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे आसानी से फोरलेन क्रॉस कर पाएंगे और यातायात भी चलता रहेगा।