फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर यूनियन दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
सैहब सोसायटी के सफाई कर्मियों और नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। हड़ताल खत्म करने के मुद्दे पर सफाई कर्मी दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट हड़ताल खत्म करने के लिए मेयर की ओर से लिखित माफी पर अड़ा हुआ है और शिकायत लेकर लेबर कोर्ट पहुंच गया है। दूसरा गुट कमिश्नर के आश्वासन के बाद काम पर लौट आया है। यूनियन में फूट के कारण सोमवार को आधे शहर में ही घरों से कूड़ा उठा।
सफाई कर्मियों और नगर निगम मेयर में टकराव का खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है। हड़ताल खत्म होने के एलान के बावजूद शहर के लोगों की समस्या जस की तस है। सफाई कर्मी दो गुटों में बंट गए हैं। एक धड़ा 11 सितंबर को होने वाली एजीएम में मांगों पर चर्चा के आश्वासन के बाद काम पर लौट गया है जबकि दूसरा धड़ा मेयर की लिखित माफी पर अड़ा हुआ है। यूनियन के सचिव अजीत कुमार का कहना है कि सोमवार को मेयर अपने कार्यालय में नहीं मिलीं जिसके कारण मामला नहीं सुलझ पाया। अब मजबूरन हक पाने के लिए लेबर कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है। सोमवार को सफाई कर्मियों ने लेबर कोर्ट में शिकायत दर्ज कर दी गई है। मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कर्मचारी नहीं मानें तो दे दूंगा इस्तीफा : जसवंत
सैहब कर्मचारी यूनियन का एक गुट अध्यक्ष के खिलाफ होकर हड़ताल पर अड़ा है। टूटीकंडी, टुटू, नाभा समेत करीब आधा दर्जन वार्डों के सफाई कर्मचारी यूनियन के फैसले के खिलाफ जाकर हड़ताल कर रहे हैं। नगर निगम आयुक्त से वेतन बढ़ोतरी संबंधी मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद यूनियन ने रविवार को ही हड़ताल खत्म कर दी थी। लेकिन कर्मचारियों का एक गुट 11 सितंबर को होने वाली एजीएम तक हड़ताल करने पर अड़ा हुआ है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि सोमवार को भी इन कर्मचारियों से बात की है। लेकिन ये हड़ताल पर अड़े हैं। कहा कि मंगलवार शाम को यूनियन की फिर एक बैठक होगी। यदि ये कर्मचारी हड़ताल खत्म नहीं करते हैं तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें