फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन रैली से कांग्रेस में बौखलाहट : बरागटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रैली को कांग्रेस नेता फ्लॉप बता रहे हैं, जबकि सच यह है कि भाजपा की इस रैली में उमड़े जन सैलाब को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। यह परिवर्तन रैली नहीं बल्कि विजय रैली के नाम से प्रदेश भर में जीत का डंका बजाएगी।
विज्ञापन

पूर्व बागवानी मंत्री ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर जनता को लुभाने के लिए आधी-अधूरी सड़कों का शुभारंभ कर रहे हैं। भाजपा कार्यकाल में क्षेत्र में बन रही 56 सड़कों के कार्य को रूकवाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। सौ दिनों में ठियोग-हाटकोटी सड़क को जनता को सुपुर्द करने वाले रोहित आज हाईकोर्ट से सड़क के लिए अतिरिक्त अनुमति की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश में 61 सड़कों को नेशनल हाईवे का दर्जा दिया, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी डीपीआर तक नहीं बना पाई है।
पूर्व मंत्री ने टिकट न मिलने के सवाल के जवाब में बरागटा ने कहा कि मैं पार्टी का सेवक हूं और हाईकमान के फैसले का स्वागत करूंगा। नगर निगम में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जनता ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए मेयर समेत आठ पार्षदों को निगम में भेजा है, जिसके लिए बरागटा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दुनी चंद, महासू जिलाध्यक्ष अजय श्याम, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन ज्ञान चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें