फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बारिश से जिले में 17 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बारिश से जिला शिमला में लोक निर्माण विभाग के तीन सर्किलों के तहत आने वाली 17 सड़कें भूस्खलन और अन्य नुकसान के कारण बंद हो गईं। लोक निर्माण विभाग ने बंद ग्रामीण और मुख्य सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी तथा मजदूर तैनात किए हैं। विभाग के शिमला सर्किल के तहत बारिश से बंद हुईं सभी सात सड़कों को सोमवार देर शाम तक वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। रामपुर सर्किल में सबसे अधिक 17 सड़कें बंद थीं जिनमें से एक सड़क को बहाल कर दिया है। दो अन्य सड़कों को 11 अगस्त तक खोलने का लक्ष्य रखा है, जबकि शेष 14 सड़कों को खोलने का काम जारी है। इन सड़कों को 11 अगस्त के बाद ही बहाल किया जा सकेगा। रोहड़ू सर्किल में भारी बारिश के कारण सात सड़कें बंद थी इनमें से तीन सड़कों को सोमवार को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन



चमियाना अस्पताल की सड़क पर भूस्खलन
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना को जोड़ने वाली भट्ठाकुफर-चमियाना सड़क पर फोरलेन निर्माण स्थल के पास सोमवार सुबह 11 बजे भारी भूस्खलन हुआ। सड़क पर मलबा, मिट्टी और पत्थर आने से अस्पताल आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। इससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद रहने के दौरान मरीजों और अन्य लोगों को पैदल ही अस्पताल तक जाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन की ओर से मौके पर तैनात मशीनों की मदद से मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया गया। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दोपहर तक यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें