शिमला। राजधानी की पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे कंपनी के कर्मचारी सोमवार को हॉलीलाज में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी की ओर से छह महीने का एरियर जारी न करने पर शिकायत की। कर्मचारियों ने कहा कि अप्रैल 2025 में सरकार ने दिहाड़ी बढ़ा दी थी लेकिन कंपनी ने इसे देरी से लागू किया। छह महीने का एरियर कंपनी डकार गई। कर्मचारियों ने कहा कि वह ठेकेदार के अधीन काम करते थे। अब सुएज के अधीन काम कर रहे हैं। एरियर को लेकर ठेकेदार से भी कई बार बात कर चुके हैं। ठेकेदार का कहना है कि कंपनी ने पैसा नहीं दिया है। 50 से ज्यादा कर्मियों का एरियर अटका पड़ा है। मंत्री ने कंपनी से इसकी रिपोर्ट ली और इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए। ब्यूरो