फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 17 केंद्रों पर होगी मतगणना

Sat, 26 Apr 2014 05:50 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के 17 केंद्रों पर 16 मई को मतगणना होगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस तथ्य से अवगत करा दिया गया है, जिससे वे अपने स्तर पर व्यवस्थाएं शुरू कर दें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार चंबा जिले के मिलेनियम पॉलीटेक्निक राजकीय कॉलेज सरोल में मतगणना होगी।

कांगड़ा में आर्य डिग्री कालेज नूरपुर, शहीद विक्रम बत्रा डिग्री कालेज पालमपुर, राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला, लाहौल-स्पीति जिले की राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग, कांफ्रेंस हॉल एडीजी आफिस काजा स्पीति में वोटरों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन


कुल्लू के राजकीय डिग्री कॉलेज, मंडी के राजकीय मिलेनियम पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज मंडी, हमीरपुर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वाज, ऊना में राजकीय पीजी कॉलेज, बिलासपुर में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज, सोलन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज, सिरमौर के जिला परिषद भवन नाहन और बैडमिंटन हाल नाहन में मतों की गणना की जाएगी।

शिमला के राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्याज रामपुर में वोटों की गणना की जाएगी। किन्नौर के बचत हॉल में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें