फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बारिश से जिले में 163 सड़कें बाधित, 124 पर यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में 74 सड़कों को नुकसान, हजारों लोगों को पैदल करना पड़ रही है आवाजाही, 39 सड़कों पर नहीं चल रहे बड़े वाहन धामी क्षेत्र में 10 सड़कें पर जगह-जगह भूस्खलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में रातभर हुई बारिश से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और 163 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इसके अलावा 124 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है और 39 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


शोघी के पास नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही वनवे रही। इससे नेशनल हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में मलबे को हटाकर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया है। चौपाल क्षेत्र में बारिश ने सड़कों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। यहां पर करीब 74 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है, वहीं 8 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही। यहां पर भारी बारिश से सड़कों के डंगे गिरने के साथ ही भूस्खलन से भी वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हुई है। ठियोग क्षेत्र में करीब 4 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है जबकि 10 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही। भारी बारिश से यहां पर भी सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। धामी क्षेत्र में 10 सड़कें जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध है जबकि 19 सड़कों को नुकसान पहुंचने से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शिमला डिविजन-एक में 13 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। जबलांडा क्यारकोटी, कंडा-मूलकोट, सधोरा-क्यारकोटी, बल्देयां-मनार, शिमला-मंडी रोड वाया तत्तापानी, धरेच-खागना-कंवाटी, कोटी जुन्गा, वाया बधवानी सड़क समेत अन्य मार्ग शामिल हैं। रोहड़ू क्षेत्र में 8 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हुई है। जुब्बल क्षेत्र में 1, कोटखाई में 6, कुमारसैन में 4 और डोडरा क्वार क्षेत्र में 1 सड़क पर वाहनों की भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई है। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी को तैनात कर दिया है। विभाग के मुताबिक जल्द से जल्द सड़कों को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें