फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमगाएंगे शहर के सरकारी भवन

Fri, 13 Jul 2018 10:51 AM IST
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला के सरकारी भवन जल्द ही सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे। हिम ऊर्जा विभाग ने बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त कार्यालय, जिला कचहरी, विश्वविद्यालय, आईजीएमसी, डीडीयू, पीटरहॉफ, ट्रिपल एच, विंटर फील्ड, वन विभाग मुख्यालय, एसडीए कांप्लेक्स, हिमफेड कसुम्पटी सहित 60 अन्य सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि सोलर पैनल लगने से करीब ढाई मेगावाट बिजली की बचत होगी। प्रोजेक्ट पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुदान भी मिलेगा। सोलर पैनल लगने से बिजली की बचत के साथ भारी भरकम बिजली बिलों से भी निजात मिलेगी।

सर्वेक्षण कर केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव : ठाकुर
शहर के सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सर्वेक्षण कर सब्सिडी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते की सोलर पैनल स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - केएल ठाकुर निदेशक, हिम ऊर्जा
विज्ञापन


एचपीयू में स्थापित होगा सबसे बड़ा सोलर पैनल
प्रदेश विश्वविद्यालय के अलग-अलग ब्लाकों पर 500 किलोवाट का सबसे बड़ा सोलर पैनल स्थापित होगा। कसुम्पटी के हिमफेड भवन और वन विभाग मुख्यालय भवन पर 50-50 किलोवाट, आईजीएमसी और रिपन अस्पताल पर 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित होंगे। अन्य भवनों पर करीब 10 से 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें