फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग अपहरण-हत्या मामले में आज आ सकता है फैसला

Fri, 13 Jul 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पूर्व शहर के चार साल के मासूम के अपहरण और बाद में हत्या करने के मामले में आज अदालत फैसला सुना सकती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच बहस और ट्रायल पूरा होने के बाद शुक्रवार को अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले के तीनों आरोपी अदालत में पेश होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के राम बाजार से रहस्यमयी परिस्थितियों में 14 जून 2014 को चार साल का युग लापता हो गया था। पुलिस से मामले को सीआईडी को जांच के लिए सौंपे जाने के बाद वर्ष 2016 में 20 अगस्त को सीआईडी ने पहली गिरफ्तारी की, इसके बाद 22 अगस्त 2016 निशानदेही पर सीआईडी ने भराड़ी के एक टैंक से बच्चे का कंकाल बरामद किया था।

इसी दिन इस अपहरण और हत्या मामले के दो सह अभियुक्तों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। अपहरण और हत्या के आरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने के लिए 20 फरवरी 2017 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में ट्रायल शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अपहरण और निर्मम हत्या मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। अब फैसले की घड़ी नजदीक है, तो हर किसी को अदालत के फैसले का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें