फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी मार के बलोणो हट जा... पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)।
विज्ञापन

सुजानपुर होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायिका मिस पूजा ने खूब धमाल मचाया। मिस पूजा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। फोर्ड तुझे जाना केनेडा डेट ते..., दिल तोरने बोलिए तैनु जेल हो जावे और सीटी मार के बलोणो हट जा.. गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
मिस पूजा ने अपने बेहतरीन गानों हर कोई आशिक होआ..., गुड नाला इश्क मीठा..., बोली मैं पावा बच ले सोनया तू..., गर्लफ्रेंड नू अज मिलण दा टेम दितया...आदि गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। पंडाल में बैठे दर्शकों ने सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मिस पूजा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दीप प्रज्वलित किया। इसके साथ ही तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मिस पूजा के अलावा बाबा हनी, चंबा से पंकज डोगरा, सिरमौर से गूग्गा महाराज सांस्कृतिक दल, नारकंडा से रमेश कटोच, देहरा से मोहित गर्ग, शिमला से प्रदीप, वेद भारद्वाज, चौपाल से संजीव शर्मा, अनिल सूर्यवंशी आदि लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें