फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह अक्तूबर के स्केल पर ही मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के डिपुओ में राशन लेने आने वाले उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। इस महीने भी उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह में मिले राशन के स्केल पर ही नवंबर माह का राशन दिया जाएगा। खाद्य महकमे की ओर से इस बार भी एपीएल परिवारों को ग्यारह किलो आटा और छह किलो चावल डिपुओं में मुहैया करवाया जाएगा। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने यह जानकारी दी है। अक्तूबर में उपभोक्ताओं को कई महीनों के बाद आटे के कोटे में कट लगने के बाद ग्यारह किलो आटा दिया गया था। जबकि, इससे पूर्व में कभी दस तो कभी नौ किलो आटा दिया जा रहा था। इसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। स्थिति यह हो गई थी कि उपभोक्ताओं को महंगी दरों पर बाजारों से आटा खरीदना पड़ रहा था। जिला शिमला समेत शहर भर के लोग काफी परेशान थे। ऐसे में लोग महकमाें में आटे के दामों के बढ़ने की शिकायतें कर रहे थे। लेकिन दूसरे माह भी राशन का एक जैसा स्केल होने के कारण अब उपभोक्ताओं को राहत महसूस हुई है। इसके अलावा इस बार भी लोगों को डिपुओं में सात दालें मिलेंगी। इनमें उपभोक्ता पसंद की दालें खरीद सकेगा।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं को पिछले माह का राशन नहीं मिला है, उन उपभोक्ताओं को महकमा डिपो में बैकलॉग भी उपलब्ध करवा रहा है।
अभी नहीं पहुुंचीं दालें
नवंबर में उपभोक्ताओं को मिलने वाली दालें डिपुओं में नहीं पहुंच पाई हैं। महकमे का दावा है कि जल्द डिपुओं में ये दालें भी अन्य राशन के साथ लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार डिपुओं के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें