अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गेयटी थियेटर में वीरवार को शैमरॉक स्मार्ट किड्स संजौली प्ले स्कूल के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्ण पब्लिक स्कूल शिमला के प्रधानाचार्या सीमा महत्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में स्कूल के नन्हे बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने प्रार्थना, सरस्वती वंदना, नर्सरी कविता, नाटी और मैया यशोदा जैसे के गीतों से लोगों का मन मोह लिया। स्वर्ण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी बच्चोें को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अदवे, ऐलक्स, अरायना, भाविक, गोरांश, हर्षित, किमाया, माही, रियाश, अजस्वी, साख, सनीवा, सभ्या, विहान, आरव, आहना, अराध्या, अदयव, अभिमन्यु, अनहिता, अनवी, अवन्या, मानवी, समृद्घि, सत्यार्थ, त्रिनेय, युगवीर, वेंदाशी, काव्या, अनाहिता लाल, आहना गोयल, अधविक, चिराग, चार्ली, स्वस्ती, कार्निक, काश्वी, तेजस, सानवी, शिंवाशी और गायरा ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य गुनीत कौर और अध्यापक तथा छात्र मौजूद रहे।