फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क को विभाग के नाम की 1600 एकड़ जमीन

Sat, 19 Sep 2020 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बद्दी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक हजार करोड़ रुपये से विकसित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए सरकार ने सोलन के नालागढ़ के मझौली में करीब 1600 एकड़ जमीन उद्योग विभाग के नाम कर दी है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि 23 सितंबर बुधवार को पार्क के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए हिमाचल की दावेदारी मजबूत है। अगर यह पार्क प्रदेश के हिस्से में आया तो सूबे के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नालागढ़ फार्मा हब के रूप में विकसित हो चुका है। फार्मा हब के लिए चीन से कच्चा माल खरीदना पड़ता था। फार्मा उद्योग के लिए कच्चा माल खरीदने को दूसरे राज्यो में न जाना पड़े, इसके लिए सरकार केंद्र को हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क बनाने का प्रस्ताव भेज रही है। इसके लिए प्रदेश में रेल, हवाई संपर्क, बिजली-पानी की तय दरों, जमीन की उपलब्धता का हवाला भी दिया गया है। इस आधार पर जो सौ में से ज्यादा नंबर लेंगे, उनके हिस्से में यह पार्क आएगा। 

मंत्रिमंडल के समक्ष एसीएस ने दी बल्क ड्रग पार्क की प्रस्तुति
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस से अपने घर से ही प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कैसे बल्क ड्रग पार्क के लिए हिमाचल की दावेदारी मजबूत है। रेल और हवाई नेटवर्क का हवाला भी दिया।
विज्ञापन


प्रदेश में बिजली और पानी की दरें अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी कम है। सड़क मार्ग का नेटवर्क भी मजबूत है। उद्योग विभाग के नाम 1600 एकड़ जमीन उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में हिमाचल की बल्क ड्रग पार्क की दावेदारी अन्य राज्य से अधिक मजबूत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें