फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: गुटकर में पकड़ा 16 लाख का चिट्टा, युवक गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 10:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश के मंडी जिले में गुटकर के ओटा में  एसआईयू टीम ने एक किराये के मकान से 203 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने चिट्टा आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुटकर के ओटा में  एसआईयू टीम ने एक किराये के मकान से 203 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। चिट्टा करीब 16 लाख रुपये का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 गुप्त सूचना पर एसआईयू ने गुरुवार शाम सूरज निवासी शेगला डाकघर बागाचुनोगी, जंजैहली के किराये के मकान में छापा मारा।

गद्दे के नीचे से पुलिस को चिट्टा बरामद हुआ।  आरोपी काफी समय से ओटा में किराये के मकान में रह रहा था। शातिर ने इसी कमरे से नशे का धंधा चला रखा था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बल्ह पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। चिट्टा  कहां से लाया और कहां पहुंचाना था, यह जांच का विषय है। अदालत से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें