फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Election: सीएम जयराम के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 16 नेताओं ने किए आवेदन

Thu, 01 Sep 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, थुनाग (मंडी)

सार

प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सराज कांग्रेस के 16 नेताओं ने पार्टी आलाकमान के समक्ष आवेदन कर टिकट मांगा है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सराज कांग्रेस के 16 नेताओं ने पार्टी आलाकमान के समक्ष आवेदन कर टिकट मांगा है। आवेदन करने वालों में पूर्व प्रत्याशी चेतराम ठाकुर, जगदीश रेड्डी और विजयपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, गणेश लाल, टेक सिंह चौहान, गोपाल सहगल, तरुण, नरेंद्र, धर्मेंद्र, लीला देवी, दावे राम, सतीश शर्मा, ओम प्रकाश, गौरजा शर्मा और राजू शामिल हैं।

विज्ञापन


ठाकुर चेतराम के बेटे तरुण के आवेदन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे चेतराम ठाकुर आवेदन की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी आवेदन किया है जिनका खुलासा स्क्रूटनी के वक्त होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू कैंप से जगदीश रेड्डी और विजयपाल सिंह चौहान जोर लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें