फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के कचरे से होगी शहर की सड़कों की टारिंग

Sun, 07 Jul 2019 01:02 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल सड़कों को पक्का करने में इस्तेमाल करेगा। हाल ही में शिमला के तारादेवी गंभर सड़क पर लोनिवि ने इसका ट्रायल भी कर लिया है। यह ट्रायल सफल रहा तो शहर की अन्य सड़कों पर भी प्लास्टिक के कचरे से टारिंग की जाएगी। लोनिवि ने पहले भी नवबहार के पास प्लास्टिक के कचरे से सड़क की टारिंग की थी। प्लास्टिक के कचरे से बनी सड़क ज्यादा चल रही है।

विज्ञापन


ट्रायल सफल रहा तो शहर की अन्य सड़कें भी प्लास्टिक के कचरे से तैयार की जाएगी। लोनिवि के मुताबिक हिमाचल के किसी भी क्षेत्र में प्लास्टिक नहीं मिल रहा है। हिमाचल प्लास्टिक फ्री हो गया है। लोनिवि प्लास्टिक के कचरे को एकत्र कर उसे बिटुमिन में मिलाकर सड़कों की में इस्तेमाल करेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे से तारा देवी गंभर सड़क में टारिंग की है। ट्रायल सफल रहा तो शहर की अन्य सड़कों पर भी प्लास्टिक के कचरे से टारिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें