फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरहिल में एंबुलेंस रोड पर विवाद, जेई का घेराव

Thu, 04 Jul 2019 10:22 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

समरहिल में एंबुलेंस रोड का निर्माण कार्य रोकने पर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को सीपीडब्ल्यूडी ने रोड का काम रुकवा दिया। इस पर भड़के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता को घेर लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि एक तो सीपीडब्ल्यूडी अपना ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं करवा रहा है। दूसरा दर्जनों लोगों की सुविधा के लिए जो एंबुलेंस रोड बन रहा है, उसका काम भी रोक रहा है। आठ लाख रुपये से बन रहे इस रोड का काम नगर निगम ने शुरू करवाया है। लेकिन बुधवार को सीपीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। कहा कि यह सीपीडब्ल्यूडी की जमीन है। बिना अनुमति इस पर रोड नहीं बना सकते। इससे लोग भड़क गए।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने रोड बनाने को हामी भरी थी। लेकिन नए अधिकारी काम रोक रहे हैं। इलाके के मरीजों को पीठ पर उठाकर सड़क तक लाना पड़ता है। स्थानीय निवासी शैलेंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, संजीव कुमार और वीरेंद्र ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी के पानी से उनके घरों में मलबा घुस रहा है। ड्रेनेज को ठीक नहीं किया जा रहा, निगम इसे ठीक करवा रहा है तो इसका काम भी नहीं करने दिया जा रहा।

सीपीडब्ल्यूडी रुकवा रहा है काम
मौके पर पहुंचे संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि निगम लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस रोड बना रहा है। लेकिन सीपीडब्ल्यूडी इसका काम रुकवा रहा है। कहा कि निगम फिर केंद्रीय विभाग से इस बारे में बात करेगा। वहीं, सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने कहा कि बिना अनुमति रोड बनाया जा रहा है, जिसका काम रोका गया है। कहा कि हमारी ड्रेनेज पाइपें ठीक थी लेकिन इसे अब तोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें