फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शहर की पेयजल व्यवस्था संभाल रही कंपनी में कार्यरत आईपीएच के सौ से ज्यादा कर्मचारियों ने बुधवार को टूटीकंडी स्थित विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आईपीएच कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी, जिला सचिव गोपाल जिंटा की अगुवाई में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगें पूरी करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया दा रहा है। कर्मचारी कोषागार से वेतन चाहते हैं लेकिन कंपनी अपने खाते से तनख्वाह दे रही है।

विज्ञापन


कर्मचारियों को यह मंजूर नहीं। चेताया कि जब तक सभी 180 कर्मचारियों को ट्रेजरी से तनख्वाह जारी नहीं होती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि, बुधवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने इन्हें बातचीत के लिए बुलाया। अब प्रमुख अभियंता ने वीरवार तक का समय दिया है।

मंगतराम नेगी ने कहा कि यदि वीरवार शाम पांच बजे तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती है तो शुक्रवार से फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कार्यालय मंत्री दिनेश शर्मा, नगर निगम कर्मचारी मुख्य सलाहकार रमेश, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के वृत्त सचिव दिनेश कुमार, भगवान गर्ग, छैल सिंह, धनीषा ठाकुर, उमेश सूद, पाल सिंह पांटा और रोहित गुलेरिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें