फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्टेज बढ़ने से पांजड़ी में जले उपकरण

Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

शहर के पांजड़ी क्षेत्र में वोल्टेज बढ़ने से कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। स्थानीय निवासी प्रेम कौशल, अशोक डोगरा, रघुवीर सिंह और हिमांशु थपलियाल ने बताया कि देर शाम एकाएक वोल्टेज बढ़ने से सेट टॉप बाक्स, ट्यूब लाइट, बल्ब, गीजर और मोबाइल चार्जर जल गए। आलम यह है कि अब लोग टीवी और लाइट आन करने से भी डर रहे हैं।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के मुताबिक लंगूर कई बार बिजली तार पर छलांग मारते हैं, इस कारण तारें आपस में उलझ जाती हैं और वोल्टेज बढ़ जाती है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह संधोली ने कहा कि पांजड़ी क्षेत्र में लंगूरों ने पेड़ों के ऊपर छलांगें लगाकर बिजली की तारों को नुकसान पहुुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें