हिमाचल गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई के अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व अध्यक्षों अश्वनी ठाकुर और रविंद्र मेहता में फिर मुकाबला होगा। बुधवार को नाम वापसी के आखिरी दिन दोे उम्मीदवारों देवेंद्र चौहान और विनोद चौहान चुनाव मैदान से हट गए। अब अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। 29 जून को शिक्षा निदेशालय में करीब 300 कर्मचारी नई कार्यकारिणी को चुनेंगे।
चुनाव अधिकारी अधीक्षक ग्रेड एक सुभाष कमल ने बताया कि वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए हेम प्रकाश भारद्वाज और पंकज भारद्वाज में मुकाबला होगा। विनोद शर्मा और बीआर गर्ग ने नामांकनपत्र वापस ले लिए हैं। उपप्रधान पद के लिए ओम प्रकाश ठाकुर और बलवीर मोदका में मुकाबला होगा। सतीश ठाकुर, देेवेंद्र चौहान, राजकुमार चौधरी, पंकज कुमार और नवल कुमार ने नामांकन वापस लिए हैं। महासचिव पद के लिए भी इस बार सीधा मुकाबला होगा। पूर्व महासचिव देवेंद्र चौहान को राजकुमार चौधरी इस पद पर चुनौती दे रहे हैं। विनोद चौहान, बीआर हरनोट, राजेंद्र और हेम प्रकाश ने महासचिव पद से नामांकन लिए हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए ज्ञान ठाकुर, साहित्य चौहान और किशोर कुमार में चुनाव होगा। विनोद ठाकुर ने इस पद से नामांकन वापस लिया है। संगठन सचिव पद के लिए कर्म चंद और विनोद ठाकुर में मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए इंद्र नेगी और राहुल आमने-सामने हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अंकुश देष्टा, अरुण राठौर, नरेेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, पवन कुमार, प्रकाश भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, रंजना देवी, संदीप और टेक चंद चुनाव मैदान मेें उतरे हैं।