फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 कंपनियों के पास फंसे हैं बागवानों के 40.83 लाख

Thu, 27 Jun 2019 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने एसआईटी को सात कंपनियों के खिलाफ शिकायत दी है। समिति के सचिव संजय चौहान का दावा है कि 11 बागवानों को 40 लाख 83 हजार 422 रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। गुम्मा, जुब्बल, रोहड़ूू, पराला और दो परमाणु की कंपनियों द्वारा भुगतान न किए जाने के बाद अब दोबारा शिकायत की गई हैं। संजय चौहान का कहना है कि बागवान बकाया राशि के भुगतान के लिए बार-बार चक्कर काट रहे है, लेकिन पैसा नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


किसान संघर्ष समिति ने कहा कि एपीएमसी की लचर कार्यप्रणाली इसके लिए जिम्मेवार है। अगर एपीएमसी 2005 के अधिनियमों को सख्ती से लागू करती है तो बागवानों को आढ़ती और कंपनियां माल बिकते ही भुगतान कर देंगी। किसान संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि सभी आढ़तियों को लाइसेंस जारी करने से पहले बैंक गारंटी लेने की शर्त प्रभावी तरीके से लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें