फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी शिमला में आज होगी ओवरलोडिंग की परीक्षा

Mon, 24 Jun 2019 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंजार बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी के आदेशों पर बसों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान की असल परीक्षा सोमवार को होगी। हालांकि रविवार को छुट्टी के चलते शहर की अधिकतर बसों में ओवरलोडिंग कम रही।

विज्ञापन


हफ्ते के पहले दिन सोमवार को ओवर लोडिंग पर काबू पाना प्रशासनिक तंत्र के लिए चुनौती साबित होगा। शहर के स्कूलों में शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बसों में भारी ओवरलोडिंग की संभावना है। शहर की संकरी सड़कों पर सीमित संख्या में बसों के संचालन से ओवरलोडिंग की समस्या को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। उस पर अगर एचआरटीसी सामान्य से अधिक बसों का संचालन करता है तो टूरिस्ट सीजन के चलते शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा सकती है।

आज जाम से भी झेलनी पड़ सकती है दिक्कत
शहर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टियों के बाद आज सुबह के समय ऊपरी शिमला से भारी संख्या में वाहन शहर पहुंचेंगे। शहर की सड़कों पर वाहनों की आमद बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ सकती है। टूरिस्ट सीजन के चलते सुबह के समय सैलानी साइटसीन के लिए शिमला से छराबड़ा और कुफरी की ओर रवाना होते हैं, ऐसे में दोनों ओर वाहनों के रश से ट्रैफिक जाम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें