फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पब्लिक स्कूल की कृतिका और मयंक प्रथम

Sun, 02 Jun 2019 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी में आयोजित दो दिवसीय खेल उत्सव में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। खेल उत्सव का आगाज फागली स्कूल की प्रधानाचार्य रमा रेटका ने किया। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने उनका स्वागत किया। समारोह की शुरुआत सदन की टुकड़ियों के मार्च पास्ट से हुई। तीसरी से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।

विज्ञापन


खेल मुकाबलों में तीसरी कक्षा के बॉल रिले बलून ब्लॉस्ट, फुटबल प्ले विद हॉकी में मयंक सांगरा, लक्षिता, सानवी, एक ता ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया। रिंग पास, बॉल एक्टिविटी, बाधा दौड़, मारबल, कोन ट्रांसफर खेल मुकाबलों में हंसिका, तनवी आयूष, कृतिका, अंकिता, वंशिका, विवेक, अनुज, पियूष ने सराहनीय प्रदर्शन किया। रिंग रेस, ब्रिक रेस, लैग स्ट्रेंथ रेस, कप रेस में पारुल, पलक, रिया ने, डिपंल, दीक्षा हरप्रीत, रिया, काव्यांजली, वंशिका, पायल, पूर्णिमा, रुचिका, मुस्कान, स्तुति, गीतांजली ने लेज्यिम डिस्पले में हिस्सा लिया।

इसे अलावा डेनिम, पंकज, ललित, सुरेंद्र, आयूष और रोहित ने खेल मुकाबलों में सराहनीय प्रदर्शन किया। खो-खो में सृष्टि, युक्ति, प्रियंका, स्नेहा, एंजल, कबड्डी के हुए मुकाबलों में अवरोही, रुचिका और सृष्टि ने अच्छा प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्री-नर्सरी सेक्शन के खेल मुकाबलों में रक्षित, दीक्षिता, अशमी, ईशानी, शिवम, शिवांश, रित्विक, शिव, मिष्ठी, यंशिका, कविश, मुकुल, मोनू, आयूष, कृतिका, विराज, वंश, जैस्मिन, जायद, कल्पना, ईशिता, मांसी, जतिन, वरुण, हर्ष, हर्षित, विनय, आरव, कल्पना, काव्या और हीरेन ने अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें