लोअर खलीनी में शुक्रवार रात रिहायशी इलाके में फिर तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। इस इलाके में पिछले एक माह से लगातार तेंदुआ दिखने की शिकायतें सामने आ रही हैं। देररात करीब 12 बजे तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि तेंदुए ने इस इलाके में कई कुत्तों को अपना शिकार बनाया है।
लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि यहां तुरंत पिंजरा लगाया जाए ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। उधर वन विभाग का कहना है कि जल्द ही यहां पिंजरा लगा दिया जाएगा। विभाग का कहना है कि जंगलों में इन दिनों आग भड़क रही है। ऐसे में जंगली जानवर शहर के उन इलाकों में पहुंच रहे हैं जहां आग लगने का खतरा कम है। ऐसे में लोगों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है।