फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट वाहनों की आमद बढ़ी, शहर का ट्रैफिक आउट ऑफ कंट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़े टूरिस्ट वाहन, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

टूटीकंडी क्रॉसिंग से विक्ट्री टनल, ताराहाल-लक्कड़ बाजार और सर्कुलर रोड पर जाम लगने से लोग परेशान
शोघी बैरियर से एंटर हुए 30,376 टूरिस्ट वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। समर टूरिस्ट सीजन के रफ्तार पकड़ते ही राजधानी शिमला में टूरिस्ट वाहनों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। शहर की संकरी सड़कों पर वाहनों की आमद बढ़ने से रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। पांच दिन के भीतर शोघी बैरियर से शहर में 30 हजार से अधिक वाहन की एंट्री हुई है।
टूरिस्ट वाहनों की आमद बढ़ने से टूटीकंडी क्रॉसिंग-विक्ट्री टनल, ताराहाल-लक्कड़ बाजार-आकलैंड टनल सड़क और सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। आए दिन शहर की सड़कों पर खराब हो रही एचआरटीसी और प्राइवेट बसों से स्थिति और भी बदतर हो रही है। विक्ट्री टनल पर वाहनों का भारी दबाव होने के कारण समस्या पेश आ रही है। विक्ट्री टनल से ताराहाल होते हुए लक्कड़ बाजार बस स्टैंड जाने वाली संकरी सड़क के किनारे भारी संख्या में होटल हैं, जिसके चलते इस सड़क पर टूरिस्ट वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। टूटीकंडी आईएसबीटी से लक्कड़ बाजार आने वाली ऊपरी शिमला और मशोबरा करसोग रूट की बड़ी एचआरटीसी और प्राइवेट बसें भी इसी रूट से आवाजाही करती हैं। रोजाना इस सड़क पर लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में एंटर टूरिस्ट वाहनों का विवरण
शुक्रवार 6980
शनिवार 6014
रविवार 5992
सोमवार 5890
मंगलवार 5500

जाम खुलवाने फील्ड में उतरे डीएसपी ट्रैफिक
शिमला। ताराहाल-लक्कड़ बाजार-आकलैंड टनल सड़क पर मंगलवार को ट्रैफिक जाम हो गया। वायरलेस पर डीएसपी ट्रैफिक को इसकी सूचना मिली। स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए थे। जाम खुलवाने के लिए बाइक राइडर को मौके पर भेजा लेकिन जाम नहीं खुला। इसके बाद डीएसपी ट्रैफिक कमल वर्मा जाम खुलवाने खुद ही मौके पर पहुंच गए। स्टाफ की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें