फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज के पद्मदेव परिसर में अब नहीं सजेंगे दूसरे राज्यों के स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। रिज मैदान स्थित पद्मदेव कांपलेक्स में अब बाहरी राज्यों के स्टाल नहीं सजेंगे। स्थानीय कारोबारियों के विरोध के बाद नगर निगम ने इस परिसर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। टूरिस्ट सीजन के दौरान अक्सर राजस्थान, दिल्ली, जयपुर समेत कई राज्यों के कारोबारी इस परिसर में स्टॉल लगाकर सामान बेचते थे। इससे निगम को जहां लाखों की आय होती थी, वहीं शहर के कारोबारियों को इससे खासा नुकसान उठाना पड़
रहा था।
मासिक बैठक के दौरान लोअर बाजार के पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कई बार इसका विरोध भी किया। इनका कहना था कि टूरिस्ट सीजन में रिज पर स्टॉल लगने से बाजारों में कम सैलानी पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय कारोबार पर असर पड़ रहा है। बाहरी कारोबारी न सिर्फ शहर में गंदगी फैला कर चले जाते हैं, बल्कि मुनाफा भी कमाते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों को देने की बजाय नगर निगम अपने शहर के कारोबारियों को इसकी सुविधा दे। इससे निगम को आय भी होगा और शहर के कारोबारी भी मुनाफा कमा सकेंगे। इसके बाद निगम ने फैसला लिया कि परिसर को बाहरी लोगों को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए नहीं दिया जाएगा। इसे शहर के हजारों कारोबारियों की बड़ी जीत मानी जा रही है।
विज्ञापन


निगम को रोज मिलते थे 75 हजार
स्टॉल लगने से नगर निगम को रोजाना 75 हजार रुपये की आय होती थी। सालाना आय औसतन 30 से 40 लाख थी। लेकिन अब यह आय नहीं मिलेगी। नगर निगम ने नई बुकिंग भी बंद कर दी है। भविष्य में नगर निगम सदन और आयुक्त की अनुमति से ही स्टॉल लगा सकेेंगे।
विज्ञापन


व्यावसायिक इस्तेमाल बंद
पद्मदेव परिसर पर स्टॉल लगाने की अनुमति अब नहीं मिलेगी। सदन के फैसले को नगर निगम ने लागू कर दिया है। परिसर का इस्तेमाल अब व्यावसायिक कामों के लिए नहीं होगा। - कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम शिमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें