आरट्रेक प्राइमरी स्कूल समरहिल के वार्षिक समारोह में नन्हें छात्र कलाकारों ने खूब रंग जमाया। समारोह में आरट्रेक की वाइस प्रेजीडेंट समीना सिरोही ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति से किया गया। इसके साथ ही छात्र कलाकारों ने अलग-अलग राज्यों की लोक संस्कृति को दर्शाने वाली प्रस्तुतियां दीं और देशभक्ति के गीतों पर शानदार नृत्य पेश किया।
स्कूल की मुखिया अनिता पंवर ने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी और खेल तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें ब्यास सदन को बेस्ट हाउस की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।