फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त कुलपति ने नेट उत्तीर्ण दिव्यांगों को किया सम्मानित

Tue, 07 Aug 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने सोमवार को विवि की यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पांच दृष्टिबाधित और दो शारीरिक रूप से विकलांग होनहार छात्रों को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्होंने इन छात्रों को बधाई देकर उनकी प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विवि के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना भी की।

सम्मानित किए गए इन मेधावी छात्र-छात्राओं में मुस्कान ने संगीत में, जबकि अनुज कुमार ने अर्थशास्त्र में, अजय कुमार ने इतिहास में, विनोद शर्मा और जसबीर सिंह लुबाना ने राजनीति विज्ञान में, सतीश ठाकुर ने राजनीति विज्ञान में एवं प्रियंका ठाकुर ने विधि में नेट की परीक्षा पास की है। इस दौरान यूथ एसोसिएशन के संयोजक मुकेश कुमार, इंदु कुमारी और मोहित कपूर आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें