फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली बाईपास पर जल्द बनेगा ओवरहेड ब्रिज

Tue, 07 Aug 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके संजौली बाईपास से डिग्री कॉॅलेज संजौली सड़क पर जल्द ओवरहेड ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने ब्रिज के निर्माण का कार्य ठेकेदार को अवार्ड कर दिया है। ब्रिज का निर्माण 96 लाख रुपये की लागत से होगा। संजौली बाईपास से डिग्री कॉलेज संजौली आईजीएमसी सड़क पर बनने वाले ओवरहेड ब्रिज की लंबाई 35 मीटर की होगी, जबकि चौड़ाई दो मीटर की होेगी।

विज्ञापन


इससे लोगों की राह आसान हो जाएगी। अमर उजाला प्रमुखता से इन भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों की सुविधा के लिए ओवरहेड ब्रिज के निर्माणों की खबरों को उठाता रहा है। पुल का निर्माण होने से साथ लगते स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं और निजी, सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को ब्रिज बनने के बाद भारी ट्रैफिक के बीच सड़क क्रॉस करने में सुविधा होगी। कई बार सड़क क्रॉस करते हुए लोग वाहनों के साथ हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि संजौली बाईपास से कार्ट रोड पर बनने वाले ओवरहेड ब्रिज की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसे ठेकेदार को अवार्ड कर दिया है।
विज्ञापन


एक किलोमीटर का सफर हो जाएगा कम
ओवरहेड ब्रिज बनने से स्कूली और कॉलेज जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को गाड़ियों की आवाजाही से राहत मिलेगी और सफर सुरक्षित होगा। वहीं, रोजाना आईजीएमसी और रिज मैदान जाने वाले सैकड़ों लोगों का करीब एक किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। इसके अलावा हजारों मुसाफिरों को घंटो बसों के लिए खड़ा नही होना पड़ेगा।

इन जगहों पर भी ओवरहेड ब्रिज की जरूरत
सर्कुलर रोड पर छोटा शिमला, टालैंड, ताराहाल और नवबहार में भी लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने पर मजबूर होना पड़ता है। इन जगहों पर भी लोगों की सुविधा के लिए विभाग को जल्द ओवरहेड ब्रिज का निर्माण करना चाहिए। इससे पहले सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड, एजी जंक्शन और एडवर्ड के पास पुलों का निर्माण हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2015 में ब्रिज का शिलान्यास किया था। लोनिवि अब चार साल के बाद इस पुल के निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें