फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो लाइन के भीतर कटे चालान, पार्षद भड़के

Sat, 16 Jun 2018 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के पास येलो लाइन पार्किंग में चालान कटने से पार्षद भड़क गए हैं। शुक्रवार को पार्षद दिवाकर शर्मा आयुक्त रोहित जमवाल से मिले और इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते से लगातार उनकी गाड़ियों के चालान हो रहे हैं। पार्षद ने पूछा कि करीब तीन महीने पहले इसके बारे में सदन में प्रस्ताव पारित हो चुका है।

विज्ञापन


पार्षद जनता के काम से निगम कार्यालय आते हैं लेकिन यहां गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिलती। वहीं, येलो लाइन में भी अब चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी पार्किंग में पुलिस कर्मियों की गाड़ियां भी पार्क रहती हैं, लेकिन उनके चालान नहीं कटे।

पार्षद अर्चना धवन ने कहा कि पार्षदों के लिए पार्किंग की जगह होनी चाहिए। जिस सड़क की देखरेख खुद निगम करता है वहां उसकी गाड़ियों को खड़ी करने तक की सुविधा नहीं मिल रही। आयुक्त रोहित जमवाल ने कहा कि इसके बारे में जिला प्रशासन और पुलिस से बात की जाएगी। जल्द इसका प्रस्ताव पुलिस विभाग को भेजेंगे। पार्षदों और निगम कर्मचारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें