कसौली में अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुए गोलीकांड के बाद लोग सहम गए हैं।
बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ अवैध्?ा निर्माण को ढहाया गया। मालिकों और स्थानीय लोगों में खौफ साफ देखा जा सकता था। मालिक भी अवैध निर्माण को चुपचाप ढहाते देखते रहे।
अवैैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई वीरवार यानी तीन मई को भी जारी रहेगी। मंगलवार को अवैध निर्माण हटाने आई टीम की महिला अधिकारी को होटल मालिक के बेटे ने गोली चला दी थी। इससे उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। बुधवार को प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाया।