संजौली, ढली और लक्कड़ बाजार की 15 दुकानों में अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रयोग होते हुए पकड़ा गया है। औचक निरीक्षण के दौरान ये पकड़े गए।
सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने शहर की 32 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा नौ सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाई हुई थी।
तीन मामलों में अन्य अनियमितताएं पाई गई हैं। विभाग ने नियमों की अवहेलना करने वाले सभी दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से निरीक्षण का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।