फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी राशन किट से मिटेगी प्रभावित लोगों की 15 दिन की भूख, हर बूथ पर तैयार होगी सूची

Fri, 27 Mar 2020 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा अब मोदी राशन किट की मदद से प्रदेश के हर बूथ पर चिह्नित अभावग्रस्त लोगों की पंद्रह दिन की भूख मिटाएगी। इस कवायद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा के सभी विधायकों, भाजपा जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से संवाद किया। संवाद के दौरान आग्रह किया कि सभी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश में चल रहे कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद इस बात को लेकर प्रयासरत रहें कि इसकी वजह से कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अपील पर 7793 बूथों पर दानदाताओं को सूचीबद्ध करने का कार्य अंतिम चरण चल रहा है।

विज्ञापन


प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच दान दाताओं की सूची तैयार की जा रही है और बूथ के चिह्नित अभावग्रस्त व्यक्तियों को मोदी राशन किट के माध्यम से 15 दिनों का राशन देने का कार्य अगले कुछ दिनों में शुरू किया जाएगा। हर भूखे तक खाना पहुंचाने का दायित्व सरकार के साथ साथ भाजपा संगठन और प्रदेश के हर नागरिक का है।  इस अवसर पर दो अलग अलग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा के विधायकों और भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों को मोदी राशन किट के माध्यम से अभाव ग्रस्त लोगों को राशन पहुंचाने की कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें