फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग कोटे से क्लर्क बनने पहुंच गए भले-चंगे 1454 लोग, आवेदन रद्द

Fri, 15 Jun 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय में विकलांग कोटे से भरे जाने वाले क्लर्क के दो पदों के लिए भले-चंगे 1454 लोगों ने भी आवेदन कर दिया। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए इन लोगों ने अपात्र होते हुए भी निदेशालय में आवेदन किया। आवेदनों की छंटनी में 1454 आवेदन गलत पाए गए हैं।

विज्ञापन


इन सभी आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। अब क्लर्क के दो पदों के लिए सिर्फ 24 आवेदन सही पाए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन आवेदनों को लेकर अब आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने विकलांग श्रेणी में सुनने में अक्षम लोगों के वर्ग से क्लर्क के पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमर देव - फोटो : File Photo
निदेशालय ने बीते दिनों सुनने में अक्षम लोगों के वर्ग से क्लर्क के दो पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 40 फीसदी तक सुनने वालों को इस पद के लिए आवेदन करने को पात्र बताया गया था। लेकिन 1454 लोगों ने इस पात्रता को दरकिनार कर निदेशालय में आवेदन कर दिया।

आवेदनों की छंटनी के दौरान निदेशालय ने आवेदकों की इस गलती को पकड़ा। मामला संज्ञान में आते ही निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमर देव ने 1454 आवेदन रद्द कर दिए हैं। सिर्फ 24 आवेदन ही सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें