फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला पहुंची अस्पताल

Mon, 08 Oct 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव मामला पेश आया है। शिमला की रहने वाली महिला को फ्लू होने के बाद अस्पताल में दाखिल किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह सीजन का पहला केस है। शिमला शहर के कृष्णानगर की रहने वाली 35 साल की महिला को रविवार को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। महिला को तेज बुखार व शरीर में कंपन की शिकायत थी। महिला की हालत को देखने के बाद डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट देर शाम आई, जो पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को डॉक्टराें ने अस्पताल में दाखिल कर लिया है। महिला को चौबीस घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा है। इसके अलावा मामला सामने आने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाने की सलाह भी दी है। उधर, अब तक अस्पताल में जनवरी से लेकर तीन केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि एक मरीज की अप्रैल माह में मौत हो चुकी है।

अस्पताल में एक महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर लगातार महिला पर नजर बनाए हुए हैं। - डॉ. राहुल गुप्ता, आईजीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव
- नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं
- आसपास का वातावरण साफ रखें
- पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें
- रोगी से 6 फीट की दूरी बना कर रखें
- उचित चिकित्सक की सलाह ले

क्या करें और क्या न करें
- घर पर ही रहें और दूसरों से अधिक संपर्क न करें
- छींकते व खांसते समय मुंह व नाक को रुमाल से ढकें
- सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें
- स्वाइन फ्लू रोगी से हाथ न मिलाएं न ही उसे गले लगाएं
-बिना डॉक्टर की सलाह से कोई भी दवाई न लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें