पेयजल संकट के बीच लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम के कई अफसर अपनी टीम के साथ रात तीन बजे तक भी फील्ड में ड्यूटी दे रहे हैं। आयुक्त रोहित जमवाल पांच दिन से खुद रात दो बजे तक पानी की सप्लाई और टैंकरों के आवंटन पर निगरानी रख रहे हैं।
पंपिंग का काम देख रहे अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप शुक्रवार को बारिश होने के बाद रात तीन बजे तक अपनी टीम के साथ पंपिंग बढ़ाने में लगे रहे।
अतिरिक्त आयुक्त विधि जोगेंद्र चौहान, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल, निगम अभियंता विजय गुप्ता, जलशाखा के एसडीओ, जेई और कीमैन आधी रात को वार्डों में जाकर सप्लाई सुनिश्चित करवा रहे हैं। वहीं, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा भी देर रात तक फील्ड में व्यवस्था संभाल रहे हैं।