फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी कनेक्शन कटने लगे तो 24 घंटे में भर दिया लाखों का बिल

Sun, 03 Jun 2018 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से बिल न भरने वाले होटलों का पानी काटने के आदेश क्या निकले, कई होटलों ने महज 24 घंटे के भीतर ही लाखों रुपये चुकता कर दिया। 13 होटलों ने ब्याज समेत बिल के करीब 15 लाख रुपये निगम के खाते में जमा करवा दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, आदेश के बावजूद बिल न भरने वाले 18 होटलों के पेयजल कनेक्शन काट दिए गए हैं। इनमें होटल ध्रुव के वे तीन कनेक्शन भी शामिल हैं जिनके बिलों की अदायगी कर दी गई है। लेकिन मौके पर गई निगम की टीम को इसकी जानकारी नहीं थी। टीम ने इनके कनेक्शन काट दिए।

इसके अलावा निगम ने होटल मेहमान, ब्रिटिश रिजॉर्ट, वैली व्यू, होटल प्रकाश, होटल ईस्ट वेरन, होटल हिमाचल होलीडे कुफरी, होटल शालीमार, होटल स्नो व्यू के कनेक्शन काटने का भी दावा किया है। नगर निगम की डिफॉल्टरों की सूची में 72 होटल ऐसे हैं जो सालों से बिल नहीं भर रहे थे। इनमें ज्यादातर अब बिल चुकाने को तैयार है। कई बिल दे चुके हैं तो कई किस्तों और चेक में पैसा जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन


होटलों पर कार्रवाई हुई तो बाकी डिफॉल्टर भी पहुंचे
शहर में होटलों पर कार्रवाई शुरू हुई तो पानी बिल न भरने वाले बाकी डिफाल्टर भी निगम दफ्तर पहुंच गए। शनिवार तक इनसे करीब नौ लाख रुपये पानी बिल के रूप में वसूली गई है।

काट दिए होटलों के पानी कनेक्शन
पानी बिल का भुगतान न करने वाले होटलों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। कई होटल ऐसे भी हैं जिन्होंने बिल जमा करवा दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई चल रही है। - रोहित जमवाल, नगर निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें