फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू कैंपस की सड़क गड्ढों में तबदील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कैंपस की मुख्य सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों समेत पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी परेशानी हो रही है। यहां कभी भी कोई हादसे का शिकार हो सकता है। कैंपस विश्वविद्यालय का है, लेकिन यह सड़क नगर निगम के अधीन आती है। इसके चलते विवि प्रशासन सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहा है। सड़क से हर रोज विवि के सभी विभागों में पढ़ने वाले हजारों छात्र और विवि के कर्मचारियों के साथ प्रदेश भर से यहां काम करवाने सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि इस पर दोपहिया वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। हालांकि, सड़क से पैदल आवाजाही अधिक रहती है। विवि प्रशासन भी इस सड़क में जगह-जगह पड़े गड्ढों और उखड़ी टारिंग के कारण बिखरी बजरी तक को नहीं हटा रहा है। छात्रावासों की सड़क की टारिंग के मामले पर विवि प्रशासन आचार संहिता लागू होने की बात कह रहा है, जबकि कैंपस की खराब मुख्य सड़क के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहा है। समरहिल चौक और मुख्य गेट पर बड़े-बड़े गढ्ढों से लोगों का स्वागत होता है। यहां पर बाइक सवार जरा सी लापरवाही बरते तो वह हादसे का शिकार होगा या राह चलते पैदल लोगों को घायल कर सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम से उठाया है मामला : एक्सईएन
विवि की निर्माण विंग के रिपेयर एंड मेंटेनेंस विंग के एक्सईएन अशोक राणा का कहना है कि कैंपस की मुख्य सड़क की हालत खराब है, जिसका रखरखाव नगर निगम करता है। मामले को लिखित में नगर निगम के सामने उठाया गया है। गर्ल्स हॉस्टल की ओर जाने वाली सड़कों की टारिंग और मरम्मत का कार्य करवाने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। टेंडर चुनाव संपन्न होने के बाद ही हो पाएंगे।
विज्ञापन

जल्द करवा दी जाएगी मरम्मत : मेयर
नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट का कहना है सूचना मिली है। सड़क के गड्ढे भरने का कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। भविष्य में इसकी टारिंग करवाई जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें