फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को खूबसूरत बनाने के लिए दो हर्बल गार्डन बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शिमला को और खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम शहर में दो हर्बल पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए फिलहाल संकटमोचन और जाखू में जगह का चयन किया गया है। निगम की अगली मासिक बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। शहर में पार्क की कमी को देखते हुए ये प्रस्ताव तैयार किया है। हर्बल गार्डन को लेकर अभी जो प्रपोजल तैयार किया गया है, उसके तहत इनके निर्माण के लिए करीब 15-15 लाख बजट खर्च किया जाएगा। गार्डन में कौन-कौन से पौधे लगाए जाएंगे, उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। सदन में ही इस प्रस्ताव की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पौधे लगने के बाद संबंधित पार्षद को इनकी देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर साल नए पौधे भी लगाए जाएंगे। अभी कनलोग में एक नेचर पार्क बनाया जा रहा है। अब दो नए छोटे पार्क बनने से शिमला की सुंदरता और निखर जाएगी। उप महापौर राकेश शर्मा का कहना है कि इस प्रस्ताव को निगम की अगली मासिक बैठक में रखा जाएगा। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए यह प्रपोजल लाया जा रहा है। डिप्टी मेयर ने कहा कि कोशिश की जाएगी कि एमसी की अपनी जमीन पर ये पार्क बनें। यदि जगह नहीं मिलती है तो वन विभाग से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें