फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बनेंगे 136 सरकारी मॉडल स्कूल, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 18 May 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मॉडल स्कूलों में तबदील किया जाएगा। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल में 136 सरकारी मॉडल स्कूल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट भाषण में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना में दो-दो स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मॉडल स्कूलों में तबदील किया जाएगा। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपनिदेशकों से 30 मई तक रिपोर्ट तलब की है।

जून महीने में सरकार मॉडल स्कूलों के नामों की घोषणा करेगी। 68 विधायकों की संस्तुति पर स्कूलों का चयन होगा। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण में हुई घोषणा को लागू करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसी महीने स्कूलों का चयन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉडल स्कूलों को निजी स्कूलों से मुकाबला करने के लिए तैयार किया जाएगा। मॉडल स्कूलों में बच्चों को आधुनिक तरीकों से पढ़ाया जाएगा।

शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद और अन्य गतिविधियों को भी मॉडल स्कूलों में चलाया जाएगा। मॉडल स्कूलों में बड़े खेल मैदान, ऑडिटोरियम और बगीचे बनाए जाएंगे। स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए लाइब्रेरी में विभिन्न किताबें और मैगजीन आदि उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल चयन के ये रहेंगे मानक

इच्छुक बच्चों को अंग्रेजी मीडियम से करवाई जाएगी पढ़ाई, नियमित तौर पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को जारी कार्यालय आदेशों में बताया है कि ऐसे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का मॉडल स्कूल बनाने के लिए चयन किया जाएगा, जहां बच्चों की संख्या अधिक है। स्कूल में विकास कार्य करने के लिए पर्याप्त स्थान हो। तीनों संकाय स्कूल में पढ़ाए जा रहे हों। कंप्यूटर लैब स्थापित हो। इंटरनेट की कनेक्टिविटी पर्याप्त हो। फूल टाइम कंप्यूटर टीचर स्कूल में होने चाहिए।

मॉडल स्कूलों में यह सुविधा मिलेगी
- इच्छुक बच्चों को अंग्रेजी मीडियम से करवाई जाएगी पढ़ाई।
- नियमित तौर पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच।
- वोकेशनल शिक्षा इन स्कूलों में शुरू की जाएगी।
- जरूरत पड़ने पर बच्चों को आवासीय सुविधा भी मिलेगी।
- मॉडल स्कूलों में एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- एक कक्षा में चालीस बच्चों को ही दाखिला मिलेगा।
- 25 बच्चों पर एक शिक्षक अनुपात से होगी शिक्षक भर्ती।
- लीडरशिप क्वालिटी और टीम के साथ काम करना सिखाएंगे।
- रियल लाइफ हालात से कैसे निपटना है, इस पर जोर रहेगा।
- स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को फैसले लेने का अधिकार देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें