फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप मामले पर आज फिर गरमाएगा सदन

Thu, 28 Mar 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की मासिक बैठक गुरुवार को महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार सदन में सिर्फ पार्षदों के सवालों पर ही चर्चा की जाएगी। नए प्रस्ताव और जनता से जुड़े मामलों पर फैसले नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम अधिकारी के ऑडियो क्लिप मामले की जांच को लेकर इस बार भी सदन गरमाने के आसार हैं। भाजपा पार्षद आरती चौहान ने इस मामले को लेकर सदन में सवाल भी पूछा है कि आखिर अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच कहां तक पहुंची?

कुछ और पार्षद भी आरती का समर्थन कर रहे हैं। बैठक में पानी बिल को लेकर भी हंगामा होने के आसार हैं। मर्ज एरिया के व्यावसायिक कनेक्शन घरेलू में न बदलने को लेकर पार्षद निगम प्रशासन और कंपनी को घेर सकते हैं। इसके अलावा कूड़ा शुल्क वसूली, वार्डों में पिछले काम न होने, मरम्मत कार्य लटकने, टैंकों का निर्माण न होने जैसे मामलों पर भी पार्षद सवाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम आयुक्त पंकज राय छुट्टी पर होने की वजह से बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की जाएगी। आचार संहिता के चलते नए प्रस्तावों पर चर्चा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें