फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज को बचाने की कवायद शुरू, तीस लाख होंगे खर्च

Sun, 23 Sep 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक रिज मैदान के धंसते हिस्से पर लीपापोती करने के बाद अब नगर निगम इस पर 30 लाख रुपये खर्च करेगा। एफसीपीसी की बैठक में रिज को बचाने के लिए जल्द काम शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

मेयर कुुसुम सदरेट ने बताया कि भू विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने मौके का दौरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। निगम लोक निर्माण विभाग की मदद से यहां निर्माणकार्य शुरू करेगा। इस काम पर अभी करीब 30 लाख रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है जिसे बैठक में मंजूरी दी गई। 13 अगस्त को भारी बारिश के बाद गेयटी के सामने वाले हिस्से पर दरारें पड़ गईं थीं। एक माह में रिज का यह हिस्सा करीब एक फीट तक धंस चुका है। निगम ने पहले तो सीमेंट लगाकर दरारें भरने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो यहां पत्थर बिछाकर उस पर टारिंग कर दी। अब 30 लाख के बजट का प्रावधान कर इसे स्थायी मजबूती देने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें