फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जारी किए नोटिस

Thu, 12 Jul 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण की शिकायतों के बाद नगर निगम ने भवन मालिकों को नोटिस थमाना शुरू कर दिए हैं। इनमें से कई भवन मालिक ऐसे भी हैं जिन्होंने नगर निगम से मंजूर नक्शों को अनदेखा कर अपनी मर्जी से निर्माण कर दिया है। आने वाले दिनों में निगम इन निर्माणों को तोड़ सकता है। निगम के अनुसार ज्यादातर शिकायतें भराड़ी, छोटा शिमला, फागली, न्यू शिमला और संजौली इलाके से आई हैं।

विज्ञापन


एपी शाखा ने इन पर जांच भी बिठा दी है। दस भवन मालिकों में से भराड़ी के एक भवन मालिक को एक महीने के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। निगम के अनुसार इस भवन मालिक ने नक्शे के मुताबिक स्लैब नहीं डाला है। इसके अलावा पलिंथ दो की जगह साढ़े पांच मीटर कर दी।

हालांकि, इसका नक्शा पास है, लेकिन काम इसके अनुरूप नहीं किया गया। बाकी जगहों से आई शिकायतों पर भी संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें छज्जे बढ़ाने, नक्शों के विपरीत निर्माण करने जैसी शिकायतें हैं, जिनकी जांच शुरू हो गई है। एक हफ्ते से निगम के पास शिकायतों की संख्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में निगम ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की एपी शाखा में अब अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें रात दस बजे तक सुनी जाएंगी। इसके लिए रोज एक कनिष्ठ अभियंता दोपहर दो से लेकर रात दस बजे तक एपी शाखा में तैनात रहेगा। अवैध निर्माण से जुड़ी किसी भी शिकायत पर यह अभियंता मौके पर जाएगा और जांच करेगा।

शहर में रात के समय अवैध निर्माण की काफी शिकायतें आती हैं। आयुक्त ने कार्यभार संभालने के बाद लोगों की शिकायतें सुनने के लिए नाइट ड्यूटी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में एपी शाखा में रोटेशन वाइज रात दस बजे तक की ड्यूटी तय कर दी गई है। शाखा में इस समय कुल 13 जेई हैं।


अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए एपी शाखा में रात दस बजे तक शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके लिए ड्यूटियां तय कर दी हैं। अवैध निर्माण से जुड़ी जो शिकायतें आ रही हैं, उनकी जांच चल रही हैं। - पंकज राय, नगर निगम आयुक्त

शहर में इन दिनों पेयजल किल्लत दूर हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद शहरवासियों को नए कनेक्शन नहीं मिल रहे। इसके अलावा निर्माणकार्यों के लिए पानी के इस्तेमाल पर लगी रोक भी जारी है। लोगों को निर्माण संबंधी कार्यों के लिए शहर के बाहर से पानी ढोना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि नगर निगम को अब कनेक्शन देना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा पानी की सप्लाई सामान्य होने पर निर्माणकार्यों के लिए भी पानी के इस्तेमाल की अनुमति दे देनी चाहिए। बुधवार को भी शहर के लिए 44 एमएलडी से अधिक पानी की सप्लाई होने की सूचना है। उधर, निगम 15 अगस्त के बाद ही रोक हटाने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें