फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 भवन मालिकों से ब्याज समेत टैक्स वसूलेगा नगर निगम

Sun, 08 Jul 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स समय पर न भरने वाले शहर के करीब साढ़े तीन हजार भवन मालिकों को अब पहले से ज्यादा राशि चुकानी होगी। नगर निगम इनसे ब्याज समेत टैक्स की वसूली करेगा। इन भवन मालिकों ने 30 जून तक टैक्स जमा नहीं करवाया है। इस महीने टैक्स चुकाने पर कुल टैक्स राशि के साथ एक फीसदी ब्याज भी देना होगा। इसके बाद हर महीने ब्याज की राशि बढ़ती जाएगी।

विज्ञापन


अगस्त में दो फीसदी ब्याज चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा नगर निगम अगले तीन माह में भी टैक्स न चुकाने वाले भवन मालिकों पर पांच फीसदी की पेनल्टी भी लगाई जाएगी। टैक्स राशि और ब्याज के अलावा यह राशि अलग से देनी पड़ेगी।

नगर निगम ने अब तक करीब 23 हजार भवन मालिकों से टैक्स वसूल लिया है। इनसे करीब बाहर करोड़ रुपये की वसूली है। नगर निगम के कर सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि समय पर टैक्स न चुकाने वाले भवन मालिकों से अब ब्याज भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक के प्रापर्टी टैक्स न चुकाने पर नगर निगम ने अब इनके किराएदार से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। किराएदार से सात लाख रुपये के रूप में पहली किस्त भी निगम के खाते में जमा हो गई है। नगर निगम के अनुसार विधायक के खिलाफ एमसी एक्ट 124 के तहत रेंट अटैचमेंट की कार्रवाई की है।

इसके तहत विधायक के भवनों में जो भी किराएदार हैं वे अपना किराया अब नगर निगम के खाते में जमा करवाएंगे। इसकी शुरुआत हो गई है। टूटीकंडी आईएसबीटी से भी शनिवार तक किराया मिलने की उम्मीद है। आईएसबीटी प्रबंधन ने भी करीब तीन करोड़ रुपये टैक्स एमसी को नहीं दिया। ऐसे में इनके किराएदारों के रेंट अटैच किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें