फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 13 औद्योगिक परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी, 2161 को मिलेगा रोजगार

Fri, 15 Jan 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य एकल खिड़की स्वीकृति और अनुश्रवण प्राधिकरण की 15वीं बैठक हुई। बैठक में नई औद्योगिक इकाइयों और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 13 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे लगभग 509.86 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश और लगभग 2161 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  

विज्ञापन


बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, प्रधान सचिव जेसी शर्मा और केके पंत, सचिव जल शक्ति विकास लाबरू, विशेष सचिव डॉ. निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक एचपीएसईबीएल आरके शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें