फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम के लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड भी अपनाएगा सीबीएसई का फार्मूला

Thu, 17 Jun 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 10वीं-11वीं कक्षा के 30-30 फीसदी और जमा दो के 40 फीसदी अंकों से परिणाम तैयार करने की सीबीएसई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड भी 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई का फार्मूला अपनाएगा। सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड और उच्च शिक्षा निदेशालय को इस बाबत तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अंक निर्धारण से असंतुष्ट विद्यार्थियों को हालात सामान्य होते ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 10वीं-11वीं कक्षा के 30-30 फीसदी और जमा दो के 40 फीसदी अंकों से परिणाम तैयार करने की सीबीएसई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है। जल्द इस संदर्भ में अब अधिसूचना जारी होगी।

बता दें हिमाचल सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि सीबीएसई के फार्मूले को ही 12वीं  कक्षा के परिणाम तैयार करने के लिए अपनाया जाएगा। इसी कड़ी में सीबीएसई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए जवाब के बाद प्रदेश शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में अप्रैल में 12वीं कक्षा के एक विषय की परीक्षा हो चुकी है। इन अंकों को भी परीक्षा परिणाम में शामिल करने के लिए लिए हिमाचल सीबीएसई के फार्मूले में कुछ आंशिक संशोधन कर सकता है। आने वाले दिनों में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। हालात सामान्य होने पर परीक्षा लेने के लिए अलग से गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें