उच्च शिक्षा विभाग ने 33 प्रवक्ताओं सहित 128 डीपीई, गैर शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां रद्द कर दी हैं। शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग ने 33 प्रवक्ताओं सहित 128 डीपीई, गैर शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां रद्द कर दी हैं। शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। लंबे समय से प्रतिनियुक्तियों पर सेवाएं दे रहे शिक्षकों और गैर शिक्षकों के तबादले अन्य शिक्षण संस्थानों में कर दिए हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार 33 प्रवक्ता, 18 डीपीई, तीन हेडमास्टर, 30 चपरासी, 13 सहायक लाइब्रेरियन और 31 र्क्लकों और जेओए की प्रतिनियुक्तियां रद्द की हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई है। सुक्खू ने सत्ता संभालते ही प्रतिनियुक्तियां रद्द करने की घोषणा की थी। उधर उच्च शिक्षा विभाग ने 23 ग्रेड टू अधीक्षकों को पदोन्नत कर ग्रेड वन अधीक्षक बना दिया है।