फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम में भरे जाएगे 127 पद, निदेशक मंडल ने लिया फैसला

Mon, 31 Aug 2020 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम अब खुले बाजार में भी दालें और खाद्य तेल बेचेगा। लोगों को मार्केट में भी सस्ती खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। कारोबारी भी निगम से दालें और तेल खरीद सकते हैं। निगम सस्ते सैनिटाइजर भी बेचेगा। दवाओं की 50 और दुकानें खोलने और फार्मासिस्ट का कमीशन बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं। गर्ग ने कहा कि निगम में विभिन्न श्रेणियों के 127 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी।

निदेशक मंडल ने अग्निशमन उपकरणों की आपूर्ति, स्वच्छता उपकरण, कीटाणुनाशक उपकरणों की आपूर्ति के लिए इच्छुक प्राधिकृत डीलरों के माध्यम से दो वर्षों के लिए मंजूरी दी है। निदेशक मंडल ने निगम को अपनी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नई संभावनाएं तलाशने को कहा है। बैठक में निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक मानसी सहाय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें