भरमौर(चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजसेई की कक्षा में सांप घुसने का मामला सामने आया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी बुरी तरह से सहम गए और स्कूल में अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान सांप एक कोने से दूसरे में छुपता रहा। अध्यापकों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को वहां से हटा लिया। इसी दौरान सांप कमरे में रखी अलमारी में छुप गया है। जिसे अभी तक निकाला नहीं जा सका है।
वहां साथ नें ही नाग देवता का मंदिर भी है। इस कारण स्कूल के आसपास के पूरे क्षेत्र में अक्सर सांप निकलते रहते हैं। सांपों से घिरी होने के बावजूद इस स्कूल में कभी किसी को सांप ने नहीं काटा है।
संबंधित पंचायत के प्रधान मिलाप चौहान ने बताया कि आस्था के नजरिए से भले ही स्कूल में सांप निकलने की घटना को सामान्य मान रहे हो। मगर मुद्दा बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है इसलिए उन्होंने पिछले वर्ष 2017 में ही वन विभाग को स्कूल के चारों ओर दीवार लगाने का प्रस्ताव भेजा था।